फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   FIR registered against three, including Congress District President

Mathura News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three, including Congress District President
मथुरा। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान हुए विवाद के मामले में महिला कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर समेत तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नौहझील थाना क्षेत्र के सद्दीकपुर गांव निवासी आशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्तूबर को वह जिला कांग्रेस पार्टी के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची थीं। आरोप है कि वहां जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, विवेक धनगर और राजन पाठक के चालक ने उनके साथ अभद्रता की। जिलाध्यक्ष के कहने पर तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। महिला के पति ज्ञान सिंह ने इसका विरोध किया तो तीनों ने उनको भी लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटा। घटना के दौरान दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया है कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं जिलाध्यक्ष का कहना है कि पुलिस को निष्पक्ष जांच करने के बाद प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। पुलिस मेरी छवि धूमिल कर रही है। विवाद के दौरान वह वहां मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed