{"_id":"6ac936052148dc4c150f0754","slug":"fraud-committed-by-luring-victims-with-the-promise-of-diesel-at-low-rates-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146150-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कम रेट पर डीजल दिलाने का झांसा देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कम रेट पर डीजल दिलाने का झांसा देकर ठगी
विज्ञापन
- लालच में आकर दो किसानों ने गंवाए 46 हजार रुपये
राठ (हमीरपुर)। प्रति लीटर दस रुपये कम में डीजल दिलाने का झांसा देकर युवक ने दो किसानों से 46 हजार की ठगी कर ली। रुपये लेकर युवक फरार हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी राजेंद्र यादव ने बताया कि वह किसान हैं। शुक्रवार सुबह सुकलहरी मौजा स्थित उनके खेत पर एक युवक आया। युवक ने उन्हें डीजल में प्रति लीटर 10 रुपये छूट दिलाने का लालच दिया। वह युवक की बातों में आ गए और धमना के आनंद राजपूत उर्फ लल्लू से भी बात की। बताया कि लल्लू भी कम रेट की बात सुनकर डीजल खरीदने के लिए तैयार हो गए।
दोनों ट्रैक्टर लेकर युवक के साथ पड़ाव चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पहुंचे। वहां चार ड्रमों में 880 लीटर डीजल भरवाया। राजेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने युवक को 20 हजार रुपए दिए। जबकि आनंद कुमार ने बताया कि उन्होंने कैश काउंटर के पास युवक को 26 हजार रुपये दिए। युवक ने 46 हजार रुपये अपनी जेब में डाले और बहाने से वहां से भाग गया। ठगी का एहसास होने पर किसानों के होश उड़ गए। कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की है। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद