फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raiding at houses and shops

मकानों और दुकानों पर छापामारी

Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 15 Oct 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Raiding at houses and shops
Cracker - फोटो : demp
मुजफ्फरनगर के खतौली में एसडीएम और सीओ ने पुलिस बल के साथ पटाखा पकड़ने के लिए मकानों और दुकानों पर छापामारी की। छापामारी के दौरान एक मकान में पटाखे पकड़े गए। पुलिस ने मकान में रखे पटाखों वाले कमरे पर सील लगा दी। एक व्यापारी अपने मकान का ताला बंद करके फरार हो गया।
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम व सीओ ने पुलिस बल को साथ लेकर मोहल्ला जैननगर में प्रमोद जैन के मकान पर छापा मारा। मकान में छापामारी करने पर कमरे में हजारों रुपयों के पटाखे मिले। पुलिस ने उस मकान के कमरे में सील लगा दी। इसके बाद मोहल्ला पक्का बाग में छापा मारा। छापामारी से पूर्व ही मकान मालिक मदन ताला लगाकर परिवार समेत फरार हो गया था। अधिकारियों ने अशोका मार्केट में व्यापारियों की दुकानों पर छापामारी की। पुलिस को छापामारी के दौरान दुकानों में पटाखे नहीं मिले। इसके अलावा भी कई स्थानों पर छापामारी की गई। एसडीएम कन्हई सिंह का कहना है कि इस बार दीपावली पर किसी भी सूरत में पटाखे नहीं बिकने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
सुहैली में पटाखा फैक्ट्री सीज पुरकाजी। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि फैक्ट्री में मौके पर मिले बने और अधबने पटाखों और पटाखे बनाने की सामग्री को फैक्ट्री में ही सील कर दिया गया है। इस दौरान सीओ सदर योगेंद्र सिंह और पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा के गोदाम पर लगाई सील चरथावल। एसडीएम सदर शीतल प्रसाद गुप्ता और सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने कस्बे में लाइसेंसधारी पटाखा बनाने वाले के गोदाम पर सील लगा दी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में नगर में पटाखे नहीं बिकने दिए जाएंगे। रविवार को दोनों अधिकारियों ने कस्बा प्रभारी नरेश भाटी और पुलिस बल को लेकर मोहल्ला तीरग्रान में पटाखा बनाने वाले रियासत के घर पर छापा मारा। हालांकि मौके पर पटाखे बनाने के लाइसेंस होल्डर रियासत के यहां कोई नया निर्माण नहीं मिला। एक गोदाम में पटाखे का स्टॉक मिला। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए पहली नवंबर तक गोदाम को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि यदि गुपचुप पटाखे बेचते कोई मिला तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अफसरों ने कस्बे के बाजार में भ्रमण कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed