{"_id":"586beced4f1c1b4d5615972e","slug":"rahamania-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहमानिया कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहमानिया कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद हंगामा करते लोगों को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के इरादे से आए बदमाशों को देख एक युवक ने शोर मचा दिया। जाग हो जाने पर भागते बदमाशों के एक साथी को युवक ने पकड़ लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और बदमाश कार छोड़कर मौके से पैदल ही भाग गए।
शहर कोतवाली की शाहबुद्दीनपुर रोड की रहमानिया कॉलोनी निवासी अरशद (27) पुत्र उमरदराज मजूदरी करता है। सोमवार रात करीब दो बजे वैगनआर कार सवार तीन से चार बदमाश कॉलोनी में पहुंचे और कार को खड़ी कर एक मकान में चोरी का प्रयास करने लगे। इसी दौरान अरशद की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर मोहल्ले में जाग हो गई और बदमाश वहां से भागने लगे। एक बदमाश को अरशद ने पकड़ा तो दोनों में हाथापाई होने लगी। एक बदमाश ने अरशद को पीछे से पकड़ लिया और दूसरे ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। गोली लगते ही अरशद गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। क्राइम ब्रांच की टीम ने कार को कब्जे में लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके की जांच पड़ताल की। कार के भीतर से पुलिस को बच्चों के कपड़े मिले हैं। मृतक के पिता उमरदराज की तहरीर पर पुलिस ने मामले में दो अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है।