फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four members of a gang involved in cannabis smuggling for nine years arrested

Sonebhadra News: नौ साल से गांजा तस्करी कर रहे गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Four members of a gang involved in cannabis smuggling for nine years arrested
राॅबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र से पकड़े गए गांजा तस्कर। -पुलिस
सोनभद्र। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में गांजा तस्करी कर रहे गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार, गिरोह वर्ष 2017 से सक्रिय है। चारों आरोपियों के खिलाफ रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज मिले हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली जानकारी के आधार पर बुधवार तड़के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परासी पांडेय में दबिश दी। इस दौरान गोरडीहा निवासी विशाल उर्फ मोनू, कामेश्वर उर्फ बबलू शर्मा, निपराज निवासी चंदन कुमार और बढ़ौली पानी टंकी के पास रहने वाले सुरेश कुमार भारती को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पांच किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, विशाल के खिलाफ वर्ष 2021 से अब तक आठ, कामेश्वर के खिलाफ वर्ष 2020 से अब तक चार और चंदन के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। सुरेश कुमार भारती को वर्ष 2017 में ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद बुधवार को उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed