{"_id":"6ae248c3b6ec7bf18200aa46","slug":"commotion-at-liquor-shop-lasts-half-an-hour-youth-booked-for-disturbing-the-peace-deoria-news-c-208-1-deo1033-195404-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शराब की दुकान पर आधे घंटे तक हंगामा, युवक का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शराब की दुकान पर आधे घंटे तक हंगामा, युवक का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के अंतर्गत स्थित एक कम्पोजिट शराब की दुकान पर मंगलवार शाम एक युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने दुकान के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई और बाद में शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम सचिन गौड़ निवासी कनैला, थाना दरौली, जिला सिवान (बिहार) शराब की दुकान पर पहुंचा और कर्मचारियों से उलझ गया। देखते ही देखते वह गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगा। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे से दुकान का कामकाज प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर रामपुर बुजुर्ग चेकपोस्ट के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार ने बताया कि युवक का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया गया है।