फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two days after a dispute in a self-help group, a woman died under suspicious circumstances.

Etawah News: स्वयं सहायता समूह में विवाद के दो दिन बाद महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 29 Oct 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 29 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Two days after a dispute in a self-help group, a woman died under suspicious circumstances.
फोटो 28:: मनीषा। फाइल फोटो
इटावा/उदी। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के धर्मपुरा बहुरी गांव में बुधवार सुबह महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में दरवाजे के पास जमीन पर पड़ा मिला। दो दिन पहले स्वयं सहायता समूह में रुपये निकालने को लेकर पड़ोस की महिला से उसका विवाद हुआ था। परिजन ने महिला के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिजन ने मनीषा (30) के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद दरवाजा खोलकर देखा तो मनीषा दरवाजे के पास पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। मनीषा के देवर पंकज ने बताया कि उनकी भाभी शनिदेव स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं। दो दिन पहले समूह में रुपये निकालने को लेकर पड़ोस में रहने वाली महिला और मनीषा के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि समूह में भाभी मनीषा के फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद पुलिस ने 25 अक्तूबर को एक पक्ष से मनीषा, बेबी और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। मनीषा का पति राजवीर पिछले छह महीने से राजस्थान के जयपुर में रहकर पुताई का काम कर रहा है। मनीषा के तीन बच्चे हैं। इनमें नंदिनी, निशांत और विवेक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मनीषा बच्चों के साथ मकान के अंदर सोती थी, जबकि उसके सास-ससुर घर के बाहर टिनशेड में सोते थे। मनीषा का मायका भदरौली गांव थाना पिनाहट आगरा में है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मनीषा के भाई सुनील और अन्य परिजनों ने मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि पैनल से महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान किया था। आरोपों की जांच की जा रही है।

फोटो 28:: मनीषा। फाइल फोटो

फोटो 28:: मनीषा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed