फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Protesting police office

भूरा के शव बरामदगी को लेकर हंगामा 

Tue, 09 Aug 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protesting police office
पुलिस ऑफिस पर धरना देते भूरा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
रहमानिया कालोनी के भूरा अपहरण एवं हत्याकांड में शव और बाइक बरामदगी को लेकर परिजनों एवं कालोनीवासियों ने सोमवार को एसएसपी दफ्तर पर धरना प्रदर्शन कर हंगामा किया।  परिजनों की सीओ सिटी और शहर कोतवाल से नोकझोंक हुई। परिजनों ने दो दिनों में शव बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एसपी देहात ने जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के  शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित रहमानिया कालोनी निवासी भूरा पुत्र जमील अहमद 29 जुलाई दोपहर को बाइक पर सवार होकर  खतौली अपने उधार के रुपये लेने के लिए गया था। जब रात तक भूरा घर  नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों को चिन्ता हुई, उन्होंने उसका मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद मिला। परिजनों ने 31 जुलाई को शहर कोतवाली पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उधर, बताया गया कि जिस व्यक्ति से  वह रुपये लेने के लिए खतौली गया था, वह अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने खतौली के शराफत कालोनी निवासी आरोपी युवक को हिरासत में लेकर  पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुलिस को बताया कि भूरा के उस पर करीब डेढ़ लाख रुपये उधार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूरा अपने रुपयों के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने भूरा की हत्या कर उसके शव को खतौली गंगनहर में फेंक दिया था तथा उसकी बाइक को  भी खतौली में सुनसान स्थान पर लावारिस छोड़ दी थी। भूरा के परिजनों को उसकी हत्या होने का पता चला, तो उनके परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को परिजन मोहल्लेवासियों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और शव की बरामदगी को लेकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर  सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह और शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा भी  एसएसपी ऑफिस पहुंच गए। इस दौरान परिजनों की सीओ और कोतवाल के साथ तीखी झड़प हुई। परिजनों ने पुलिस को दो दिनों में शव बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed