{"_id":"57571a664f1c1bb05d9c58ec","slug":"prize-scoundrel-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए इनामी बदमाश से बरामद बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी पुलिस ने सोमवार रात वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस सहित चोरी की चार बाइक बरामद की हैं।
थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि रुड़की की तरफ से गांव खोजा नंगला थाना छपार निवासी बदमाश कलीम पुत्र शकील बाइक से आ रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर गांव भूराहेड़ी पुलिस चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग की, जिसमें बदमाश को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर तीन अन्य चोरी की बाइक बरामद की गईं। बताया कि कलीम पर थाना छपार, शाहपुर और पुरकाजी सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं, 2014 में थाना छपार के एक व्यापारी की हत्या के मुकदमे में वह दो वर्षों से फरार चल रहा है। एसएसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
पुलिस टीम में एसआई सुभाष यादव, भगवत सिंह, मोहित शर्मा, अनुज कुमार, संदीप कुमार आदि शामिल रहे। इसके अलावा पुलिस ने मोहल्ला तुर्कीस्तान निवासी बल्ला पुत्र चूहड़ को सोमवार रात 10 लीटर कच्ची शराब और एक छुरी के साथ गिरफ्तार किया है।