फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Prize of five thousand

बुढाना पुलिस ने पकड़ा पांच हजार का इनामी      

Fri, 09 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Prize of five thousand
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी बदमाश को तीन साथियों के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से पुलिस ने लूट के 45 हजार रुपये, सात मोबाइल, एक पिस्टल 32 बोर  तमंचा और मस्कट 315 बोर, इंडिका कार फर्जी नंबर की और चार फर्जी आईडी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए चारों बदमाशों पर लूट, हत्या, रंगदारी आदि मामलों के 37 मुकदमे दर्ज हैं।       
विज्ञापन


कप्तान बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस द्वारा इनामियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रात में बुढ़ाना पुलिस ने बायवाला चौकी के पास मुठभेड़ के दौरान पांच हजार के एक इनामी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर एसपी ट्रैफिक डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने बदमाशों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि पकड़े गए बदमाशों में पांच हजार का इनामी प्रभाष पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी धनौरा, थाना दोघट, बागपत हैं।
विज्ञापन


इसके पास से पुलिस को पिस्टल .32 बोर, दो मैगजीन, आठ जिंदा कारतूस, 21500 रुपयों की नगदी मिली है। इसके ऊपर पांच हजार का इनाम घोषित था। इसने तितावी के पूर्व प्रधान विपिन पर पिछले दिनों फायर किया था। दूसरा बदमाश अनिरुद्ध उर्फ आशू पुत्र पवन सिंह निवासी भभीसा थाना कांधला जनपद शामली है। इसके पास से तमंचा 215 बोर, खोखा, तीन जिंदा कारतूस, 11 हजार की नगदी, फर्जी आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा बदमाश दीपक  पुत्र ओमप्रकाश निवासी भैसवाल थाना गढ़ीपुख्ता, शामली है। इसके पास से एक मस्कट, खोखा, दो जिंदा कारतूस 12 पांच सौ की नगदी, फर्जी आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। चौथा बदमाश दीपक तोमर पुत्र जिस्टर पाल तोमर निवासी मलकपुर बड़ौत, बागपत है। इसके पास से एक मस्कट, खोखा, दो जिंदा कारतूस, फर्जी आधार कार्ड और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बदमाशों के पास से एक फर्जी नंबर लगी इंडिका विस्टा कार मिली हैं।

बताया कि प्रभाष धनौरा पर शामली, बागपत और मुजफ्फरनगर के थानों में 24 संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अनिरुद्ध पर छह, दीपक तोमर पर चार और दीपक पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी मुखबिरी करने वाले आरोपी गोपाल निवासी बुढ़ाना को भी जेल भेज दिया है।      


बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम      
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में चार बदमाशों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक डीके त्यागी, दरोगा कपिल देव, सुरेश कुमार, सिपाही आदित्य और कालूराम रहे। कप्तान के पीआरओ मनोज कुमार, क्राइम ब्रांच से सर्विलांस प्रभारी सोनू शर्मा, बिजेंद्र, अमित, गुरुनाम सिंह रहे।       
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed