{"_id":"5774227f4f1c1b881579a7f3","slug":"prize-of-15-thousand-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार का इनामी बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
15 हजार का इनामी बंदी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने भट्ठा कारोबारी से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले गैंग के 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अलग-अलग थानों में संगीन धाराओं के आधा दर्जन के लगभग मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
एसएसपी दीपक कुमार ने बुधवार दोपहर पुलिस लाइन में सिविल लाइन और क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़े गए शातिर बदमाश को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। कप्तान ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अजय शर्मा पुत्र रामसमुज चतुर्वेदी निवासी रोहाना कलां है। आरोपी पर शहर कोतवाली, रामराज, देवबंद आदि थानों में संगीन धाराओं में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आईजी मेरठ की ओर से आरोपी पर 15 हजार का इनाम घोषित था।
बताया कि शहर के एक भट्ठा कारोबारी से अजय के चार साथियों अनुज, रणधीर, अंकित शर्मा और अरुण कुमार ने कुख्यात संजीव जीवा के नाम से 30 लाख की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने उन चारों को 21 मई को पकड़कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पकड़ा गया आरोपी अजय शर्मा तभी से फरार चल रहा था। कप्तान ने बताया कि संजीव जीवा से इनके संबंधों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
फॉलोवर की होगी विभागीय जांच ःमुजफ्फरनगर। शहर के भट्ठा कारोबारी से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाशों से एक बदमाश का पुलिस के एक फॉलोवर के यहां आना-जाना था। कारोबारी से रंगदारी मांगे जाने के दौरान पांचों बदमाशों में से एक बदमाश फॉलोवर के यहां आकर रुकता था। अब अधिकारियों ने उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। जांच में दोषी साबित होते ही पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।