{"_id":"5b14314e4f1c1baa6e8b6223","slug":"pradhan-s-brother-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में प्रधान के भाई की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में प्रधान के भाई की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। बाइक सवार ग्राम प्रधान शुकतीर्थ के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। भोपा क्षेत्र के गांव धर्मनगरी शुकतीर्थ में गोविंद शर्मा का छोटा पुत्र 42 वर्षीय संजय शर्मा शनिवार की शाम नौ बजे मोरना से बाइक से शुकतीर्थ लौट रहा था। मोरना से इलाहाबास के बीच लांढू रजवाहे के पास बाइक का संतुलन बिगड़ने के कारण पेड़ से जा टकराई।
टक्कर लगने पर संजय शर्मा को पेट में गंभीर चोट लगी। परिजनों ने उसे मोरना में प्राइवेट चिकित्सक के यहां लेकर गए। चिकित्सक ने मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया। शहर के ईवान हॉस्पिटल में पहुंचते ही संजय की मौत हो गई। सूचना मिलने पर शुकतीर्थ पुलिस चौकी इंचार्ज चंद्रसैन सैनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया। शव के घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की तीनों बेटे विशाल, मोहित और मयंक पिता शव से लिपट कर बिलख बिलख कर रोने लगे। पत्नी संतोष भी रोते बिलखते हुए होकर बेहोश हो गई। मृतक संजय ग्राम प्रधान सुशील का छोटा भाई था। स्वामी महेश्वर दंडी आश्रम महाराज, स्वामी गीतानंद महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम महाराज, भाजपा नेता वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, नेमपाल प्रधान, सुषैन प्रधान, बुद्धराम चौहान, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा चेयरमैन, मनोहर शर्मा, धमेंद्र शर्मा, गोविंद शुक्ला, पूर्व प्रमुख नरेंद्र, आचार्य उतप्रेती, हर्षमणि ने शोक जताया है।