फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pornographic messaging teacher was tight

बाबू के अश्लील मैसेजों से तंग हुई शिक्षिका

Thu, 29 Sep 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 29 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Pornographic messaging teacher was tight
साइबर क्राइम - फोटो : Demo
एक शिक्षिका के व्हाट्सअप और फेसबुक पर बेसिक शिक्षा विभाग के क्लर्क द्वारा अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। टीचर ने आरोपी बाबू का क्लोज फ्रेंड बनने का ऑफर ठुकराया तो छह माह में नगर क्षेत्र में अध्यापिका को तीसरे विद्यालय में संबद्ध करा दिया गया। पीड़िता ने सूबे के बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन और बीएसए को क्लर्क द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न की शिकायत की है।       
विज्ञापन


समायोजन प्रक्रिया के बाद मार्च माह में नगर क्षेत्र के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका को तैनाती दी गई थी। कुछ माह बाद ही उसे नईमंडी क्षेत्र की प्राइमरी पाठशाला में संबद्ध कर दिया गया। विभागीय धींगामस्ती को लेकर शिक्षिका नगरपालिका स्थित नगर शिक्षा क्षेत्र के क्लर्क से मिली तो उसने मुसीबत से बचने के लिए क्लोज फ्रेंड बनने का ऑफर दिया। साथ ही कुछ दिन बाद अध्यापिका के फेसबुक और व्हाट्सअप  पर अश्लील मैसेज भेजने लगा।
विज्ञापन


मानसिक रूप से परेशान शिक्षिका के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन में आरोपी बाबू ने अड़ंगा अड़ा दिया। विभाग में कोई सुनवाई नहीं हुई तो शिक्षिका ने इलाहाबाद जाकर बेसिक शिक्षा परिषद में अपने मूल प्रमाण पत्रों के सत्यापन की कार्रवाई पूरी कराई। 24 सितंबर को शिक्षिका ने आकस्मिक अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया तो उसे क्लर्क ने गायब कर दिया। विभाग में बाबुओं की हठधर्मिता का आलम यह है कि शिक्षिका को अब नईमंडी से हटाकर रामलीला टिल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते छह माह में यह तीसरा स्कूल है, जहां उसे तैनाती दी जा रही है। उत्पीड़न से हताश शिक्षिका ने बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन और बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव को लिखित में शिकायत कर आरोपी क्लर्क के क्रियाकलाप का चिट्ठा खोला है। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि क्लर्क के मंसूबे पूरे नहीं हो पाने की वजह से शोषण और अपमान झेलना पड़ रह है। क्या यह शिक्षक की गरिमा और आत्मसम्मान को ठेस नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed