{"_id":"58d178324f1c1ba16e1a12a4","slug":"police-searched-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पुलिस ने खोजे शोहदे, कालेज-गार्डन के पास चलाया अभियान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में पुलिस ने खोजे शोहदे, कालेज-गार्डन के पास चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे में नई सरकार के गठन के बाद से पुलिस में मानो जैसे जोश भर गया है। अतिक्रमण, बूचड़खानों को टारगेट पर लेने के बाद पुलिस ने अब शोहदों को रडार पर लिया है। मंगलवार दिन में तीनों थानों की पुलिस ने शहर में शोहदों के खिलाफ अभियान चलाया। भाजपा सरकार के घोषणा पत्र की घोषणाओं को पूरा करने के लिए सबसे पहले पुलिस ने पहल कर दी है।
दबंगों से अतिक्रमण हटवाने ओर बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करने के बाद जनपद पुलिस ने मजनुओं की धरपकड़ को लेकर शहर में अभियान चलाया। नई मंडी कोतवाली, शहर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस ने फोर्स के साथ शहर के रेस्टोरेंट, गार्डन, कॉलेज और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन अभियान चलाया।
बिना बात खड़े युवकों की जमकर खबर ली। इस दौरान घूम रहे युवकों में पुलिस को देख भगदड़ मच गई। पुलिस ने कंपनी बाग और चौराहों पर खड़े युवकों से पूछताछ की और वहां खड़े होने का कारण पूछा। पुलिस के अभियान को देख शहर में शोहदों ने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपियों के यहां दबिश
चरथावल। सीएम योगी के तेवर भांपकर पुलिस भी सतर्क हो गई। पुलिस का रवैया भी छेड़छाड़ की घटनाओं पर बदल गया है, जहां एक महीने से छेड़छाड़ के मामले में वांछित युवकों को पुलिस पकड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रही थी। सूबे की सत्ता बदलते ही पुलिस ने रात में दोनों फरार आरोपियों के घर पर ताबड़तोड़ दबिश देकर अपने इरादे जता दिए हैं।
ज्ञात हो कि कस्बे की एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में दूसरे समुदाय के तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एक युवक मौके से जनता ने पकड़कर पुलिस को सौंपा था, वह तभी से जेल में है। एसएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। शीघ्र ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।