फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police raiding

मोहल्ला देवीदास में पुलिस की दबिश

Fri, 24 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police raiding
खतौली के मोहल्ला देवीदास में दबिश देने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला देवीदास में नामजद फरार बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। दबिश से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला देवीदास और सराफान में पांच मई को मामूली विवाद को लेकर दोनों संप्रदायों के बीच फायरिंग और पथराव होने से बवाल हो गया था। पथराव में एक दरोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस प्रशासन ने  बमुश्किल मामला शांत कराया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में दोनों संप्रदायों के लोगों को नामजद किया था। जेल में बंद चांद पर रासुका भी लगा दी है। अभी भी कई नामजद बलवाई फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि मोहल्ला देवीदास में नामजद बलवाई छिपे हुए हैं। पुलिस ने सूचना पर दबिश दी,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। दबिश से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि नामजद फरार आरोपी गोरा, जीतू और विक्की को गिरफ्तार करने के बाद उन पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed