फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police in the investigation to demand dan

योगिनी से रंगदारी मांगने की जांच में जुटी पुलिस

Sat, 16 Jun 2018 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 16 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police in the investigation to demand dan
investigation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। शुकतीर्थ में महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम के मुख्य द्वार पर धमकी भरा पत्र चस्पा करके योगिनी राजनंदेश्वरी  से 80 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने योगिनी से भी पूछताछ की। उधर, रंगदारी मांगने के मामले से नगर के साधु संतों में रोष व्याप्त है। साधु और संत बदमाशों को पकड़ने की मांग को लेकर शनिवार को सभा का आयोजन करेंगे।  
विज्ञापन


तीर्थ नगरी शुक्रताल स्थित महाशक्ति सिद्धपीठ आश्रम की संचालिका योगिनी माता राजनंदेश्वरी ने बताया कि कई माह से आश्रम के द्वार पर धमकी भरे पत्र चिपकाए जा रहे हैं। इनमें 80 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की बात लिखी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस मामले में भोपा थाना प्रभारी डा. ब्रिजेश प्रताप सिंह एवं शुक्रताल पुलिस चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने आश्रम में योगिनी और उनके गुरु स्वामी प्रकाशा नंद महाराज से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पत्र में गाजियाबाद के राकेश त्यागी को आश्रम में न आने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर के व्यक्ति द्वारा दलितों के पट्टे राकेश त्यागी को 80 लाख रुपये में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पट्टे निरस्त होने पर राकेश की ओर से हाईकोर्ट में मामला दायर किया गया है। आश्रम के नौकर को भगाकर रंगदारी मांगने वाले ने अपने नाम पांच बीघा जमीन कराने की बात भी लिखी है। मामले से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया है। वहीं, रंगदारी को मामला तूल पकड़ने लगा है।


मां पूर्णागिरी आदि शक्तिपीठ आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, स्वामी कृपाल दास महाराज, स्वामी भजनानंद महाराज, भक्ति भूषण दंडी स्वामी महाराज, स्वामी महानंद महाराज, साध्वी कांता आदि ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए शनिवार को महाशक्ति सीद्धपीठ में सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed