फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police found a 12-hour remand

पुलिस को मिला नीरज का 12 घंटे का रिमांड 

Fri, 12 Aug 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police found a 12-hour remand
आसाराम बापू - फोटो : अमर उजाला
आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता के हत्या में सहयोग करने वाले आरोपी नीरज का नईमंडी कोतवाली पुलिस को 12 घंटे का रिमांड मिल गया है। पुलिस आरोपी को देवबंद जेल से लेकर आएगी और उससे हत्या से जुड़ी अहम जानकारियां, हथियार और बाइक आदि की बरामदगी की प्रयास करेगी। 
विज्ञापन


आसाराम के मामले में अहम गवाह अखिल गुप्ता की वर्ष 2015 की 11 जनवरी को शहर के जानसठ रोड पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। अभी तक इस मामले में हत्यारोपी कार्तिक हलदार को गुजरात एसटीएफ ने और सहयोग करने वाले नीरज को देवबंद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कार्तिक की तो कई बार पेशी टल चुकी है, लेकिन नई मंडी एसओ रोजंत त्यागी  ने सीजेएम कोर्ट में नीरज को रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई।
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए उन्हें शुक्रवार को नीरज का 12 घंटे का रिमांड दिया है। रिमांड सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक का है। शुक्रवार को नईमंडी कोतवाली पुलिस आरोपी को देवबंद जेल से लेकर आएगी और उससे घटना से संबंधित जानकारियां ली जाएंगी। घटनास्थल का दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथियार और बाइक आदि की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। बताते चलें कि आरोपी नीरज को गत माह देवबंद पुलिस ने मिरगपुर गांव से पकड़ा था। उसे पुलिस ने गाय चोरी के मामले में जेल भेजा था। सूचना मिलने पर नईमंडी कोतवाली पुलिस ने भी जेल में जाकर मीरापुर के कासमपुर खोला निवासी नीरज से पूछताछ की थी। 

अखिल के हत्यारोपी का मददगार है नीरज
हाईप्रोफाइल मामले में आसाराम के खिलाफ दुष्कर्म मामले में अहम गवाह अखिल गुप्ता की हत्या के लिए साजिश रचे जाने के दौरान पूरा बंदोबस्त इसी नीरज से करने को कहा गया था। अहमदाबाद और सूरत में रची गई हत्या की साजिश के बाद नीरज को ही शहर में मकान, हथियार, बाइक और सिम आदि की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

 

गाजियाबाद के नंद आश्रम में किताबों की दुकान चलाने वाले आरोपी नीरज ने हत्या किए जाने के बाद अगजे दिन  हत्यारोपियों को शहर से भगाने तक में सहयोग किया था। शातिर उसके बाद गायब होकर देवबंद के मिरगपुर में चारवाहा बनकर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed