फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poisoned e-rickshaw took away

चालक को जहर देकर ई-रिक्शा लूट ले गए

Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Poisoned e-rickshaw took away
ई-रिक्शा
खतौली में जहरीला पदार्थ देकर बदमाशों ने ई-रिक्शा लूट ली और बेहोशी की हालत में चालक को दौराला के जंगल में डालकर फरार हो गए। मेरठ अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्काबाग निवासी शमीम उर्फ चूना (60) पुत्र पीरबख्श ई-रिक्शा चलाता था। बुधवार रात बदमाश शमीम की रिक्शा किराए पर ले गए और जहरीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूट ले गए।
विज्ञापन


बदमाश बेहोशी की हालत में चालक को थाना दौराला क्षेत्र के गांव कैली कपसाड़ गांव के जंगल में डाल कर फरार हो गए। रात को गश्त के दौरान दौराला पुलिस को चालक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने चालक को दौराला के अस्पताल में भर्ती कराया। जेब से मिली डायरी में लिखे नंबर पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजनों ने चालक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। दौराला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से अभी तक दौराला व खतौली थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed