फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Poison given to wife for girlfriend

प्रेमिका के लिए पत्नी को दे दिया जहर, महिला की हालत गंभीर      

Tue, 17 Jul 2018 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Poison given to wife for girlfriend
poison
प्रेमिका से संबंधों के चलते मायके में रह रही पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए पति ने उसे मायके में ही आकर जहर दे दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने आरोपी पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गऊशाला निवासी दिनेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन रोहिला की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व दिल्ली के नजफगढ़ निवासी नितिन से हुई थी।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार, शादी के बाद रोहिला को पता चला कि उसके पति नितिन के शादी से पूर्व ही किसी अन्य युवती से प्रेम प्रसंग हैं, जो शादी के बाद भी बने हुए हैं। महिला ने पति से प्रेमिका के संबंधों का विरोध जताया तो ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। पीड़िता के अनुसार करीब चार माह पूर्व नितिन प्रेमिका को घर में ही ले आया।
विज्ञापन


पीड़ित महिला के भाई दिनेश का आरोप है कि  रविवार को आरोपी नितिन, उसकी बहन रश्मि, सास सुनीता व ससुर चरणसिंह यहां आए और रोहिला को धोखे में रखकर उसे कोल्ड ड्रिंक में जहर दे दिया। इसके बाद आरोपी यहां से फरार हो गए। उधर, कुछ देर बाद जब  रोहिला की हालत बिगडऩी शुरू हुई तो परिजन उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसे जहर दिए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजीनियर पति को छोड़ प्रेमी संग गई शिक्षिका      
शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी शिक्षिका अपने इंजीनियर पति को छोड़कर मुंबई निवासी प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला घर में रखी दस लाख की नकदी भी साथ ले गई है। पीड़ित पति ने महिला के प्रेमी समेत दो के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। 

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर है। कुछ समय पूर्व तक वह पत्नी के साथ ही मुंबई के ही वेस्ट ठाणे के धनसौली में किराए के फ्लैट में रहता था। पीड़ित के अनुसार वहीं रहते हुए उसकी पत्नी के धनसौली निवासी प्रशांत के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा।

पत्नी के प्रेम संबंधों की जानकारी इंजीनियर को लगी तो उसने उसे अपनी रिश्तेदारी में रहने के लिए भेज दिया। यहां रहते हुए विवाहिता एक पब्लिक स्कूल में पढ़ाने लगी थी। इसके बावजूद उसके मुंबई निवासी प्रशांत से संबंध लगातार बने रहे और दोनों घंटों तक एक-दूसरे से मोबाइल पर बातें करते रहते थे।


आरोप है कि 13 जुलाई को विवाहिता का प्रेमी मुंबई के धनसौली निवासी प्रशांत अपने बहनोई के साथ मुजफ्फरनगर आया और शिक्षिका को अपने साथ लेकर फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार पत्नी घर में रखी करीब दस लाख रुपये की नकदी के साथ ही अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ही ले गई है। पीड़ित ने प्रेमी प्रशांत व उसके बहनोई के खिलाफ अपहरण के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed