फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Petrol pump salesman looted two lakhs

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से दो लाख लूटे, बरला-देवबंद मार्ग पर हुई वारदात       

Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Sep 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump salesman looted two lakhs
लूट की घटना के बाद पेट्रोल पंप पर पूछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
छपार के बरला-देवबंद मार्ग पर गांव कुतुबपुर रजवाहे के पास पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से फायर करके दो लाख रुपये लूट लिए। बाद लुटेरे देवबंद की ओर फरार हो गए। घंटों बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


जनपद सहारनपुर के थाना देवबंद के गांव गोपाली में बरला-देवबंद मार्ग पर पेट्रोल पंप है। जिसका मालिक प्रवीण शर्मा रुड़की में रहता है। बृहस्पतिवार को साढ़े तीन बजे सेल्समैन भगवानपुर के गांव सरठेडी निवासी रोहित कुमार अपनी बाइक से दो लाख पांच हजार रुपये लेकर रुड़की के लिए चला था। जब वह थाना छपार के बरला-देवबंद मार्ग पर गांव कुतुबपुर के पास रजवाहे के निकट पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश हेलमेट लगाकर आए।
विज्ञापन


बदमाशों ने सेल्समैन को रुकने के लिए कहा, जब वह नहीं रुका तो तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। जिससे घबरा कर वह गिर गया। बदमाशों उसके साथ मारपीट कर रुपये लूट लिए और वापस देवबंद की ओर फरार हो गये। सेल्समैन ने सौ नंबर पर फोन किया। फिर भी लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। देवबंद पुलिस भी आ गई। बदमाशों को काफी तलाश किया। उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना पर पेट्रोल पंप मालिक भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed