फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   pariwar ko bandhak banakar loota

तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बना नगदी अौर जेवरात लूटे

Sun, 02 Oct 2016 04:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Oct 2016 04:12 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के चरथावल-खुसरोपुर मार्ग पर रहने वाले मजदूर के परिजनों को बंधक बनाकर बदमाश नगदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे शौकीन परिवार समेत कस्बे के बाहरी छोर पर भूमिया के पास अपने मकान में सोया हुआ था।
विज्ञापन


रात करीब एक बजे छत के रास्ते से दीवार कूूंदकर बदमाश मकान के अंदर घुस आए। उन्होंने तमंचे की नोंक पर शौकीन की पत्नी और उसके बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद शौकीन की मौजूदगी में मकान का तमाम सामान खंगाला।
विज्ञापन


कमरे में आलमारी में रखे दो हजार नगद और महिला के सोने और सोने के जेवरात अपने कब्जे में कर लिये। घर में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले मोबाइल फोन कब्जे में किया। उसकी बैट्री निकालकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट करने के बाद पूरे परिवार को कमरे में बंद कर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिजनों के शोर पर आसपास के लोगों ने कमरा खोलकर बाहर निकाला। रात में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed