फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One lakh rupees was given in the betel killing

एक लाख रुपये में दी गई थी हत्या की सुपारी

Sun, 13 Jan 2019 12:02 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 13 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees was given in the betel killing
crime - फोटो : अमर उजाला
भोपा/मोरना। पशु चिकित्सक सतीश मलिक बड़े कारोबारियों व ग्रामीणों से कम ब्याज पर रुपये लेकर आगे चलाता था। इसी कारोबार के सिलसिले में उसकी पहचान ककराला के कामिल से हुई थी, जिस पर धीरे-धीरे सतीश की मोटी रकम हो गई थी। एक रिश्तेदार से भी डॉक्टर ने 12 लाख लेकर कामिल को दे रखे थे। शादी कार्यक्रम के लिए रिश्तेदार ने सतीश से रुपये लौटाने के लिए कहा था। इसी रकम को लौटाने की मांग डॉक्टर द्वारा कामिल से की जा रही थी, जिसके चलते उसने डॉ सतीश की हत्या की साजिश रच डाली थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इसके तहत कामिल ने मीरापुर के गांव चुड़ियाला की बंगाली बस्ती में रहने वाले तीन लोगों से संपर्क किया और एक लाख रुपये में डॉक्टर सतीश की हत्या की सुपारी दे डाली। शुक्रवार सुबह डॉ सतीश आरोपी कामिल के घर पहुंचा, जहां तीनों सुपारी किलर्स भी मौजूद थे। कामिल ने साजिश के तहत पहले डॉ सतीश को नशीली चाय पिलाई, जिसके असर से अचेत होते ही आरोपियों ने पहले उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार किया और फिर उक्त रॉड को डॉ की गर्दन पर रखकर गला दबाकर उसकी हत्या कर डाली। उन्होंने सरकारी ट्यूबवेल के पीछे ईख के खेत में लाश का बोरा फेंका और घर चले गए। पुलिस ने लाश ले जाने में इस्तेमाल किया गया रेहड़ा बरामद कर लिया, जबकि हत्या के बाद बवाल होने की सूचना मिलते ही तीनों सुपारी किलर्स फरार हो गए।
विज्ञापन


30 साल पहले मोरना आकर बसे थे डॉ सतीश
भोपा/मोरना। पशु चिकित्सक डॉ सतीश मलिक मूल रूप से सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव नंगला मंदौड़ के रहने वाले थे। 30 साल पूर्व डॉ सतीश अपने सगे भाई वरण मलिक व तयेरे भाई विनोद मलिक के साथ नंगला मंदौड़ पहुंचकर मोरना आकर बसे थे। वर्तमान में डॉ सतीश पत्नी गीता व नौ साल के बेटे आयुष के साथ मोरना में ही बहूपुरा मार्ग पर किराए के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरी में मिला 50 लाख से अधिक का लेनदेन
मोरना। पशु चिकित्सक डॉ सतीश मलिक का हत्यारोपी कामिल से काफी समय से लेनदेन चल रहा था। सूत्रों के अनुसार घटनास्थल की जांच के दौरान कामिल की एक डायरी मिली है, जिसमें डॉ सतीश से करीब 50 लाख के लेनदेन का रिकॉर्ड है। हत्यारोपी के घर से बरामद डायरी को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed