फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One killed in road accident

सड़क हादसे में एक की मौत

Thu, 01 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सैनी भट्ठे के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


रामराज थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी सुखविंद्र सिंह (50) अपने परिजनों के साथ करनाल गए थे। मंगलवार रात परिवार मारुति कार में सवार होकर लौट रहा था। मीरापुर में सैनी भट्ठे के पास पहले से ही खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में किसी वाहन को बचाने के प्रयास में कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में सुखविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, कर्मजीत कौर, सागरजीत और अमृत कौर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जानसठ भेजा। अस्पताल पहुंचते हुए सुखविंद्र सिंह की मृत्यु हो गई। भाई रघुवीर सिंह ने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से घायल छात्र ने दम तोड़ा
थानाभवन। विद्यालय से घर लौटते समय बाइक की टक्कर से घायल छात्र की मौत हो गई। ग्रामीणों ने छात्र का शव थाने के सामने रखकर हंगामा किया और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। थानाभवन क्षेत्र के गांव फूसगढ़ निवासी ओम सिंह का बेटा अक्षय कुमार (16) गांव तीतरो के विद्यालय में कक्षा 11 वीं में पढ़ता था। बुधवार दोपहर अक्षय विद्यालय से घर लौट रहा था।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन अक्षय को उपचार के लिए सहारपुर की ओर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण शव को लेकर थाने पहुंचे और मुआवजे एवं आरोपी बाइक  सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया।


मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।  छात्र के पिता ओम सिंह की ओर से तहरीर दी गई है। उधर, हंगामा कर हाईवे पर जाम लगाने के मामले में थानाभवन पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की। उसमें 10 लोगों को नामजद और करीब 50 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed