फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Not embrace plunge police story

गले नहीं उतर रही पुलिस की कहानी

Sun, 17 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Not embrace plunge police story
Arif hijack of Jula - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बसपा प्रत्याशी आरिफ जौला के कथित अपहरण कांड का सच सामने आया तो लोग हैरान रह गए, किसी को विश्वास नहीं हुआ कि ऐसा भी हो सकता है। प्रत्याशी के खुद ही जाने की बात गले नहीं उतर रही। उनके करीबियों का कहना है कि पुलिस ने दबाव में लेकर मामले को अपने तरीके से पेश किया है। हालांकि लोगों में यह भी चर्चा है कि फिरौती की मोटी रकम चुकाने के बाद ही आरिफ की वापसी हुई है।   
विज्ञापन


बुढ़ाना के बसपा प्रत्याशी आरिफ जौला मंगलवार को उस समय अचानक लापता हो गए थे, जब वह दिल्ली से अपने गांव जौला लौट रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो लावारिस हालत में मेरठ के कंकरखेड़ा के डाबका गांव के पास खड़ी मिली थी। प्रत्याशी के अपहरण की जानकारी सामने आते ही पुलिस में अफरातफरी मच गई। कई टीमें मामले के खुलासे में जुटी हुई थीं। शनिवार सुबह पुलिस ने खुलासा किया कि आरिफ खुद ही दिल्ली अपने घर पहुंच गए। पुलिस पर भरोसा करें तो आरिफ का किसी ने अपहरण नहीं किया। वह पारिवारिक कारणों से उत्पन्न तनाव के चलते खुद ही एकांत में चले गए थे। पुलिस का यह खुलासा लोगों के गले नहीं उतर रहा। 
विज्ञापन


इस मामले में उनका कहना है कि पुलिस ने आरिफ को दबाव में लेकर अपने हिसाब से कहानी गढ़ दी। हालांकि कुछ लोग दबी जुबान से यह चर्चा कर रहे हैं कि मोटी फिरौती की मोटी रकम चुकाने के बाद ही आरिफ की वापसी हुई है। परिवार के लोगों को यह संतोष जरूर हुआ कि आरिफ सकुशल लौट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुलासे के बाद बहनजी ने किया आउट
मुजफ्फरनगर। जिलाध्यक्ष कमल गौतम ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई और कहा कि बुढ़ाना विधानसभा प्रत्याशी आरिफ पांच दिन पहले अचानक लापता हो गए थे। इनके परिवार के लोग भी अपहरण होने का दावा कर रहे थे।


पार्टी भी इस पर भरोसा कर रही थी, लेकिन शनिवार को मामले का खुलासा होने पर पता चला कि वह पारिवारिक कारणों से स्वयं अपनी मर्जी से कहीं गए थे, उनका किसी ने कोई अपहरण नहीं किया। प्रत्याशी के इस कार्य से पार्टी की छवि खराब हुई है। बहनजी के निर्देश पर तत्काल आरिफ का टिकट काटने के साथ ही उन्हें बसपा की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed