फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar News: Two dead body have found in the city and police investigation start in this cases

मुजफ्फरनगर: मासूम और 55 साल के व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी, जांच के बाद खुलेगा मौत का राज

Fri, 10 Sep 2021 12:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Sep 2021 12:31 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में एक मासूम बच्चे समेत दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत का राज खुलेगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: Two dead body have found in the city and police investigation start in this cases
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सराय रसूलपुर में एक तालाब में मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला 
गांव सराय रसूलपुर निवासी हरबीर सिंह का पांच वर्षीय बेटा अंशुल गुरुवार की शाम खेलते हुए कहीं गायब हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन, कहीं नहीं मिला। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज
इसके बाद अंशुल का शव गांव में ही तालाब में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी कुशलपाल सिंह का कहना है कि अभी मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बच्चा खेलते समय तालाब में गिर गया। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में पड़ी मिली एक व्यक्ति की लाश 
उधर, पुरकाजी में ईदगाह के निकट कस्बा निवासी इरफान के खेत में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव की अभी पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के पास से ऐसा कोई सामान भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करके शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed