फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Arpit murder case: Even after 24 hours the police did not get the evidence and detained a young man for investigation

अर्पित हत्याकांड: 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ, पूछताछ के लिए हिरासत में लिया युवक, जल्द खुलेगा राज

Wed, 17 Nov 2021 08:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Nov 2021 08:51 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर जिले में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस 24 घंटे बाद भी खाली हाथ है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले में खुलासा होगा।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Arpit murder case: Even after 24 hours the police did not get the evidence and detained a young man for investigation
मुजफ्फरनगर में अर्पित हत्या मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मंगलवार दोपहर हुई अर्पित की हत्या के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को मदद नहीं मिल सकी है। वहीं, पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक के साथी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार दोपहर युवक की हत्या कर दी गई थी। शव की पहचान शहर के मोहल्ला खादरवाला निवासी अर्पित गोयल के रूप में हुई थी। मामले में पीड़ित पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 
विज्ञापन


थाना पुलिस घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी हत्यारों की बाबत किसी तरह के सुराग नहीं जुटा पाई है। यहां तक कि हाईवे पर विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस को किसी तरह की मदद नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस ने युवक के साथ बसेड़ा से बरला तक आने वाले मसाला कंपनी के सेल्समैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, लेकिन उससे भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि अर्पित की हत्या के मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। हाईवे के सीसीटीवी कैमरों को भी देखा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसेड़ा से बरला आने के बाद पी थी शराब
हाईवे पर हुए अर्पित हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बसेड़ा से मंगलवार दोपहर अर्पित मसाला कंपनी में बतौर सेल्समैन काम करने वाले गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी युवक के साथ बरला तक आया था। बरला में आकर दोनों युवकों ने शराब पी और फिर अलग-अलग मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए थे। इसके बाद आखिर बीच रास्ते में क्या हुआ, कि अर्पित की हत्या कर दी गई, इस राज से पर्दा उठाने में पुलिस अब तक सफल नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

मुसाफिरों से हत्यारों की जानकारी लेने की कवायद
अर्पित गोयल की हत्या के मामले में पुलिस अब हाईवे से गुजरने वाले मुसाफिरों से घटना की बाबत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। दरअसल, हाईवे से हर मिनट औसतन 21 वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बहुत संभव है कि अर्पित की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना किसी न किसी मुसाफिर ने देखी हो। इसी संभावना पर आगे बढ़ते हुए जनपद पुलिस ने दोपहर तीन बजे से चार बजे की अवधि में दिल्ली-दून हाईवे पर घटनास्थल से गुजरने वाले मुसाफिरों से अपील की है कि यदि किसी ने घटना होते हुए देखी हो तो इसकी जानकारी पुलिस को दें। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने घटना के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने वाले मुसाफिरों का नाम भी पूरी तरह से गोपनीय रखने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

युवक का मोबाइल भी नहीं हुआ बरामद
हाईवे पर हुई अर्पित की हत्या के मामले में उसका मोबाइल गायब है। पुलिस के अनुसार, युवक का मोबाइल दोपहर 3.15 बजे से लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। उसकी लोकेशन भी अंतिम बार घटनास्थल की ही निकलकर आ रही है। ऐसे में पुलिस के लिए युवक का मोबाइल बरामद करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed