फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Murdered by throwing dead body on the highway

युवती की हत्या कर लाश हाईवे पर फेंकी    

Wed, 08 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 08 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Murdered by throwing dead body on the highway
demo pic - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक तरफ महिलाओं को सशक्त करने के कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे थे, इसी दौरान एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश हाईवे किनारे फेंक दी गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। जींस और टॉप पहने इस युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती के शरीर पर सिगरेट से दागने भी निशान हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पर रखवा दिया है। माना जा रहा है कि कहीं बाहर युवती की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।      
विज्ञापन

      
नई मंडी कोतवाली पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि बाईपास पर युवती का शव पड़ा है। चौकी टीपी नगर के सामने बिलासपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर करीब 25-30 वर्षीय युवती का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उसने जींस और टॉप पहन रखे है। एक हाथ काफी जला हुआ है और शरीर के अन्य भागों पर भी जलाए जाने के निशान हैं।
विज्ञापन


शरीर को देखने से साफ लग रहा है कि उसको मारने से पूर्व काफी टार्चर किया गया है। पुलिस के अनुसार युवती की कहीं और हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर डाला गया है। शरीर पर किसी भी तरह का चोट, गोली मारने अथवा धारदार हथियार से वार के निशान नहीं हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि युवती की गला दबाकर  हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर रखवा दिया है। कुछ लोगों में चर्चा रही कि युवती की हत्या के पीछे कोई प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। पुलिस जिले के अलावा आसपास के जनपदों से लापता युवतियों की जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है। नई मंडी कोतवाल प्रवीण यादव का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed