फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mukllmpura fruit vendor in house robbery

मुकल्लमपुरा में फल विक्रेता के घर डकैती, पुलिस बताकर घर में घुसे थे वर्दीधारी बदमाश

Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mukllmpura fruit vendor in house robbery
अपराध - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर में पुलिस वर्दी में आए आधा दर्जन बदमाशों ने फल विक्रेता के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। लुटेरे घर में रखी 27200 की नगदी और चार हजार की कीमत के चांदी के जेवर लूटकर ले गए। वारदात से गांव में दहशत पसरी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है।  
विज्ञापन

   
मेरठ के मवाना निवासी शहजाद पुत्र जाकिर मोदीपुरम में ठेली पर फल  बेचने का काम करता है। थाना क्षेत्र के मुकल्लमपुरा गांव में शहजाद पत्नी सोनम और छह बच्चों के साथ कच्चे मकान में रहता है। रविवार रात करीब साढे़ ग्यारह बजे पुलिस वर्दी पहने आधा दर्जन बदमाश खुद को पुलिस बताकर शहजाद के घर में घुस गए और हथियारों के बल पर दंपति को बंधक बना लिया। बदमाशों ने घर में रखी 27200 की नगदी और चार हजार की कीमत के चांदी की चुटकी और पाजेब आदि लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाश करीब 40 मिनट तक पीड़ित के घर में रहे। बाद में जाते हुए पीड़ित का मोबाइल लूट लिया, जिसका बाद में सिम निकालकर ले गए और फोन को वहीं फेंक दिया। वारदात से पीड़ित परिवार में दहशत पसरी हैं। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो ग्रामीण जागे और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। सीओ एसकेएस प्रताप और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने पीड़ित से घंटों पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


मालदार परिवार की जानकारी मांग रहे       
मीरापुर। फल विक्रेता के घर में डकैती डालने आए बदमाश पीड़ित से गांव के मालदार परिवार की जानकारी कर रहे थे। बदमाशों ने पीड़ित से यहां तक कहा कि यदि वो गांव के रईस परिवार के बारे में जानकारी देगा तो लूटा हुआ माल उसे वापस कर दिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने जानकारी देने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed