{"_id":"57fe8f0a4f1c1b6e5229091e","slug":"miscreants-shot-business","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार कारोबारी को गोली मारी, नगदी से भरा बैग लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार कारोबारी को गोली मारी, नगदी से भरा बैग लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 13 Oct 2016 03:44 PM IST
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
चरथावल में दिनदहाड़े चरथावल से बाइक पर मुजफ्फरनगर जा रहे युवक को कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। बदमाश नगदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
न्यामू गांव निवासी नाजिम पुत्र इरफान की चरथावल में थाने के सामने जूतों की दुकान है। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बाइक पर छपार से घर लौट रहा था। लुहारी अजीजपुर पेट्रोल पंप और भट्ठे के बीच सफेद रंग की कार में सवार बदमाशों ने युवक को आतंकित नगदी से भरा बैग लूट लिया और गोली मारकर फरार हो गए। युवक की जांघ में गोली लगी है। दिनदहाड़े युवक को गोली मारने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
दधेडू चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। एसएचओ कमल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। घटना की खबर लगने पर गांव से काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पीड़ित के चाचा फैजान और ग्राम प्रधान लियाकत ने बताया कि पीड़ित युवक उनके परिवार का सदस्य है। बदमाश उससे बैग छीनकर ले गए हैं। नगदी आठ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने लूटपाट की बात से इंकार किया है। पीड़ित के होश में आने के बाद ही नगदी के बारे में पता चलेगा। जांघ में लगी गोली अभी नहीं निकल पाई है। एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फिलहाल लूट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।