फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mill officials absconding

मिल अधिकारी फरार, पुलिस ने दी दबिश

Sat, 04 Mar 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Mar 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
Mill officials absconding
मिल अधिकारियों की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में किसानों को गन्ने का भुगतान दिलवाने की समस्या पुलिस प्रशासन के सिर का दर्द बन गई है। डीएम के निर्देश पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ चीनी मिल के अधिकारियों की तलाश में मिल में पहुंचे, लेकिन उन्हें कोई भी अधिकारी नहीं मिला। 
विज्ञापन


 बजाज चीनी मिल भैंसाना पर किसानों का चालू सत्र का गन्ने का करीब सवा दो सौ करोड़ रुपया बकाया चल रहा है। एक सप्ताह पहले 26 फरवरी को किसानों ने चीनी मिल परिसर में भुगतान की मांग को लेकर हंगामा किया था। गुस्साए किसान चीनी मिल के कैनयार्ड के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। एसडीएम श्याम अवध चौहान और सीओ मोहन लाल ने किसानों के बीच पहुंचकर तीन मार्च तक गन्ने का भुगतान कराने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया था।
विज्ञापन


लेकिन किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान ज्यों का त्यों चला आ रहा है। सीओ मोहन लाल व इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने जिलाधिकारी के आदेशों पर चीनी मिल के अधिकारियों की तलाश में दबिश दी। इंसपेक्टर डीके तगी ने बताया कि कोई भी अधिकारी चीनी मिल में नहीं मिला है। गन्ना भुगतान को लेकर किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने एक शिकायती पत्र डीएम को दिया था। डीएम के आदेश पर ही मिल अधिकारियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed