फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Milky shot dead

दूधिया की गोली मारकर हत्या

Fri, 04 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Sep 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
छपार। घर के आंगन में सो रहे दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छपार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस हत्या की वजह तलाश रही है।
विज्ञापन


छपार निवासी समेदीन दूध बेचने का काम करता था। बुधवार रात करीब एक बजे वह काम खत्म करके लौटा और आंगन में चारपाई पर सो गया। पत्नी नसीमा अंदर कमरे में सोई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में थे। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे नसीमा शौहर को जगाने के लिए पहुंची,
विज्ञापन


तो चारपाई पर उसकी खून से लथपथ लाश मिली। यह देखकर नसीमा की चीख निकल पड़ी। गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर सीओ सदर शकील अहमद और एसओ भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। समेदीन के सिर में गोली लगी पाई गई। जांच टीम ने मौके से साक्ष्य लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि उसके सिर में सटाकर गोली मारी गई। यही कारण रहा कि किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड टीम बुुलाई। इस दौरान लोगों ने सीओ का घेराव कर हत्या के खुलासे की मांग की। सीओ ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समेदीन के पुत्र इंतजार की तरफ से तहरीर दी गई, जिसमें हत्या का कारण और किसी पर शक नहीं जताया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ भानु प्रताप का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed