फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Merchandise sought from the trader

व्यापारी से मांगी रंगदारी

Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 May 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Merchandise sought from the trader
extortion
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में  दिन निकलते ही एक व्यापारी से तीन मुस्लिम युवकों ने उसके घर जाकर रंगदारी मांगी। इसको लेकर व्यापारियों का गुस्सा भड़क गया। बाजार बंद कर व्यापारी थाने पहुंच गए और इंस्पेक्टर का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया और तीन लोगों के विरुद्ध रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया है।          
विज्ञापन

 
 कस्बे के मेन बाजार में अशोक माहेश्वरी की परचून की दुकान है। शुक्रवार सवेरे करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर आ गए थे। कुछ ही देर बाद कस्बे के तीन मुस्लिम युवक तमंचे हाथ में लेकर उनके घर पहुंचे। घर पर मौजूद उनकी पत्नी मंजू और भतीजों से दस हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। इससे परिवार के लोग सहम गए। व्यापारी की पत्नी ने अपने पति को मामले की जानकारी दी। व्यापारी आसपास के कुछ व्यापारियों को लेकर तुरंत अपने घर पहुंचे, लेकिन जब तक युवक वहां से फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन

मामले की सूचना व्यापारी ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारी द्वारा बताए गए युवकों के घरों पर दबिश दी, मगर वह पुलिस के हाथ नहीं लगे। घटना की जानकारी मिलते ही कस्बे के व्यापारियों में रोष फैल गया। बाजार बंद कर व्यापारियों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकाल के लिए बाजार बंद रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

प्रभारी निरीक्षक ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर बमुश्किल व्यापारियों को शांत किया। पुलिस ने तहरीर में नामजद आरोपी सोनू पुत्र शफीक, हीरा उर्फ मनव्वर पुत्र हाफिज असगर और एक अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी मांगने की धारा 386 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के विरुद्ध  गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। थाने पहुंचने वालों में भारत भूषण खुल्लर, डॉ. संदीप वर्मा, बशारत खान, लताफत खान, हरश्याम दास गोयल, निर्दोष जैन, कपिल मित्तल, शंकर लाल गोयल, मनीष गुप्ता, सुशील वर्मा, संदीप गोयल, रेवती रमण, मनीकांत गोयल, नवीन गोयल, हरिराम सक्सेना, शिवकुमार पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed