{"_id":"570bf79b4f1c1bae4a4a6bb6","slug":"medical-student-killed-in-ukraine","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूक्रेन में बदमाशों ने मुजफ्फरनगर के मेडिकल छात्र प्रणव की हत्या की ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूक्रेन में बदमाशों ने मुजफ्फरनगर के मेडिकल छात्र प्रणव की हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 29 Sep 2016 03:35 PM IST
विज्ञापन
मृतक मेडिकल छात्र प्रणव शांडिल्य की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली के मोहल्ला सुथराशाही निवासी मेडिकल के छात्र प्रणव शांडिल्य की यूूक्रेन में बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात में गाजियाबाद के एक छात्र की भी मौत हुई है। जबकि तीसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
वारदात का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिह, सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह ने छात्र के परिजनाें से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
भारत माता चौक के पास मोहल्ला सुथराशाही निवासी परमेश शर्मा का छोटा बेटा प्रणव शांडिल्य (23) यूक्रेन के उजग्रोथ मेडिकल कॉलेज में एमडी फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। उसके साथ गाजियाबाद निवासी अंकुर सिंह और आगरा निवासी इंद्रजीत सिंह भी रहते थे।
विज्ञापन
तीनों किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रहे थे। प्रणव की बहन कामाक्षी भी यूक्रेन से ही एमडी कर लौटी है। कामाक्षी की सहेली ने उसे फोन कर वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं।
बताया गया है कि तीन हमलावरों ने तीनों छात्रों पर चाकुओं से हमला किया । हमलावर छात्रों के लैपटॉप, टैबलेट, कैश, पासपोर्ट आदि सामान लूट ले गए। वारदात में प्रणव और अंकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंद्रजीत सिंह एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
कुछ देर बाद ही यूक्रेन पुलिस ने एक युवती समेत तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों हमलावर बिना पासपोर्ट के स्लोवॉक बार्डर क्रॉस करने की फिराक में थे। पूछताछ में ही उन्होंने वारदात की जानकारी दी।
उनसे भारतीय छात्रों का सामान भी बरामद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परमेश के परिवार में कोहराम मच गया। प्रणव के बडे़ भाई मुकुल शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं, सूचना मिलने पर वह भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए। प्रणव के पिता पत्रकार हैं और एक साप्ताहिक अखबार निकालते हैं।
प्रणव की मौत की खबर लगते ही घर पर लोगों का तांता लग गया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह और सीओ सिटी डॉ. तेजवीर सिंह छात्र के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। पिता ने बेटे के शव को जल्द से जल्द मंगवाए जाने की मांग की है।