फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maulvi raging on indecency

मौलवी से अभद्रता पर भड़के

Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 30 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Maulvi raging on indecency
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। तहसीलदार द्वारा मस्जिद के मौलवी से अभद्रता करने पर मुस्लिम समाज के लोग भड़क उठे। लोगों ने तहसील में हंगामा खड़ा कर दिया और तहसीलदार पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा और भड़क उठा।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने कोतवाली पहुंच कर तहसीलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख एसडीएम ने कई थाने की पुलिस फोर्स को बुलवा लिया। देर  रात तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन


पानीपत खटीमा राजमार्ग पर तहसील के बराबर में मस्जिद स्थित है। मस्जिद के पास अहमद अली रात के करीब 9 बजे दुकान में लेंटर डाल रहा था। इस दौरान किसी व्यक्ति ने तहसीलदार राकेश कुमार को अवैध निर्माण करने की सूचना कर दी। तहसीलदार अपने दो हमराह होमगार्ड व कानूनगो रामनारायण को साथ लेकर अवैध निर्माण को रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मस्जिद के बाहर इमाम कारी मोहम्मद अजहर व हाजी यूनुस खड़े हुए थे। आरोप है कि तहसीलदार ने मौलवी के साथ अभद्रता करते हुए उनको अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसी समय कुछ मुस्लिम समाज के लोगों ने इसका विरोध किया। तहसीलदार ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। 

इस घटना का पता चलने पर मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग तहसील में पहुंचे और एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने तहसीलदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर पानीपत खटीमा राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

सपा नेता अब्दुल्ला कुरैशी, आशु मलिक आदि एसडीएम से मिले। सपा नेताओं ने तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने कोतवाली पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होते देखकर एसडीएम ने कई थानों की फोर्स मौके पर बुला ली। देर रात तक लोगों का कोतवाली पर हंगामा चलता रहा। लोगों का कहना था कि जब तक तहसीलदार को सस्पेंड नहीं किया जाएगा, वह नहीं लौटेंगे।

अफवाहों से तनाव के हालात बने
जानसठ। नगर में सांप्रदायिक झगड़ा होने की अफवाहों से तनाव के हालात बन गए थे। दस बजे के बाद बाजार में सभी दुकान बंद हो गई थी। गरमी होने की वजह से लोग सड़कों पर बाहर निकलने के बजाए अपने घरों में घुस गए थे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी सांप्रदायिक झगड़ा होने की अफवाह से लोगों में भयभीत हो गए थे। देर रात तक तरह-तरह की अफवाह फैलती रही।


प्रभारी कानूनगो निलंबित, तहसीलदार से चार्ज लेने का आश्वासन
जानसठ। कोतवाली पर मुस्लिम समाज द्वारा हंगामा करने पर एसपी क्राइम राकेश कुमार जौली पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसपी क्राइम व एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से प्रभारी कानूनगो रामनारायण को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने तथा तहसीलदार राकेश कुमार से तहसील का चार्ज लेने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।


सपा नेताओं ने पहचान के लिए टोपी पहनी
जानसठ। तहसील में एसडीएम उमेश चंद मिश्र से मिलने पहुंचे सपा नेताओं ने पहचान के लिए जेब में साथ लेकर आए समाजवादी पाटी की टोपी व पटका पहन लिया। नेताओं का टोपी व पटका पहना का सिर्फ यह मकसद था कि भीड़ में पुलिस उनके अभद्रता न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed