{"_id":"9ec497c5579d78e1977de3293bea315b","slug":"married-to-the-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के अवध विहार में सेल्समैन की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतका के भाई ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध विहार निवासी विकास पुत्र राजकुमार सेल्समैन है। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे उसकी पत्नी सुनीता (32) पुत्री मनीराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विकास ने अपनी ससुराल में सुनीता की मौत की जानकारी दी। शहर में ही मायका होने के चलते कुछ ही देर में वो भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
मायका पक्ष के लोगों ने मौके पर हंगामा काटा और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना कर दी। सूचना पर पहुंची मंडी पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भिजवाया। मृतका के परिजनों ने बताया कि सुनीता कई वर्षों से बीमार थी।
विज्ञापन
उपचार नहीं कराने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद रहता था। बुधवार सुबह उसने मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर दुपट्टा के सहारे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। बाद में ससुरालियों ने उसके शव को नीचे मकान में रखकर बीमारी के चलते मौत की बात फैला दी। सूचना पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। मृतका के भाई मुकेश की तहरीर पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने पति विकास, ससुर राजकुमार और देवर विपिन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजीव गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उधर, मृतका के बच्चे दस वर्षीया पुत्री वंशिका और आठ वर्षीय पुत्र कन्हैया स्कूल से घर आए। घर पर पुलिस को देख और मां-पिता को नहीं पाकर दोनों बिलख-बिलख कर रोने लगे। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दोनों को चुप कराया और सूचना पर पहुंची मृतका की ननद से दोनों का ध्यान रखने के लिए कहा।