{"_id":"5759c7684f1c1baf029c56d4","slug":"making-pistol-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में चल रही थी तमंचे बनाने की फैक्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में चल रही थी तमंचे बनाने की फैक्ट्री
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 10 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़ा गया बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना पुलिस ने कुरालसी के जंगल में छापा मारकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एक युवक को को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। मौके से अधबने तमंचे, उनके पार्ट्स और तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
मुखबिर की सूचना पर एसओ अरुण त्यागी ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार दोपहर कुरालसी के जंगल में गन्ने के खेत को घेर लिया। खेत में त्रिपाल डालकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
पुलिस को देखकर दो ग्रामीण मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बनी पुत्र भौरा निवासी कुरालसी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 8-10 अधबने तमंचे बरामद किए गए। इसके अलावा आधा दर्जन रेती, शिकंजा, ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन और अन्य उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि पुलिस से बचकर भागने वाले आकिल पुत्र महफूज और महताब पुत्र बाबू जौला गांव के रहने वाले हैं। ये तीनों ग्रामीण तमंचे बनाकर बाहर सप्लाई करते थे। पुलिस पकडे़ गए बनी से पूछताछ कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।