फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looting couple

हथियारों के बल पर दंपति से लूटपाट 

Mon, 27 Jun 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Looting couple
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
चरथावल में पल्सर सवार बदमाशों ने कुटेसरा नहर पर दंपति से लूटपाट की और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित दंपति को कुटेसरा हकीम से दवाई दिलवाकर बिना रिपोर्ट लिखे चलता कर दिया।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक से एक दंपति कुटेसरा जा रहा था। घिस्सुखेड़ा गांव में उन्होंने दो युवक से कुटेसरा का रास्ता पूछा और नहर की पटरी पर कुटेसरा की ओर चल दिए। तभी बाग के पास पीछे से काली पल्सर पर दो युवकों ने रोक लिया।
विज्ञापन


महिला की गर्दन पर तमंचा लगाकर सोने के कुंडल खींच लिए और उसके पति से पांच हजार नगद छी लिए। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। शोर सुनकर बाग में काम करने वाले ग्रामीणों ने बदमाशों कर पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। एक राहगीर की सूचना पर कुटेसरा चौकी से दरोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा खुद पीड़ित दंपति को कुटेसरा में हकीम के यहां लेकर गया और गठिया बाय की दवाई दिलाकर 450 रुपये अपनी जेब से अदा किए। कुटेसरा चौकी प्रभारी ने उनका नाम और पता लिखने के बाद वहीं से चलता कर दिया। पुलिस मामले को पूरे दिन छिपाने में लगी रही। शाम तक पुलिस ने पीड़ित का नाम तक बताने से परहेज रखा और कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की।


पीड़ित दंपति बागपत जनपद के थाना छपरौली के गांव टांडा की बताया गए हैं। वह पहली बार कुटेसरा में एक हकीम के यहां गठिया बाएं की दवा लेने आए थे। वहीं, चरथावल में पुलिस ने कस्बे के मुर्दापट्टी निवासी बाबू को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में अलीदीन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed