{"_id":"5806705c4f1c1b1030702bbf","slug":"lenden-mein-hua-yuvak-ka-apharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन को लेकर हुआ युवक का अपहरण, पुलिस ने कैराना से मुक्त कराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन को लेकर हुआ युवक का अपहरण, पुलिस ने कैराना से मुक्त कराया
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
अपहरण के मामले में नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में पुलिस जिस मामले के पीछे लेनदेन का विवाद बता रही थी, वह अपहरण का मामला निकला। पुलिस ने रात में उसे कैराना के जहानपुरा से मुक्त कराया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
नईमंडी कोतवाली के भोपा रोड के श्रीराम स्वीट्स के पास से इंडिका कार में सवार चार बदमाश आदर्श कालोनी निवासी कन्हैया पुत्र प्रेमचंद को सोमवार रात करीब हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए थे। सूचना पर एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया। शुुरुआत में पुलिस मामले को लेनदेन का बताकर झुठलाती रही।
बाद में पुलिस सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा करती हुई शामली के कैराना के शातिर मुकीम काला के गांव जहानपुरा पहुंची। कैराना पुलिस को साथ लेकर गांव में दबिश दी और युवक को आरोपियों से मुक्त करा लिया। तीन बदमाश मौके से भागने में सफल रहे, एक को पकड़कर पुलिस अपने साथ ले आई। पुलिस के अनुसार 18 हजार के लेनदेन के चक्कर में शाहनवाज, इसरार, अहसान और रिजवान ने कन्हैया का अपहरण किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने लिखापढ़ी में बदमाशों को पचेंडा रोड पर घेरना दर्शाया है। आरोपी शाहनजर पुत्र मांगा को गिरफ्तार कर कन्हैया को सकुशल बरामद करना दिखाया है। पुलिस ने अपहृत के मौसेरे भाई राजीव की ओर से आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की गई कार, 312 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि जल्द ही बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों को पकड़ने में एसओ, दरोगा सुनील कुमार, मनोज कुमार और कांस्टेबल मोहित त्यागी और लालजी रहे।