{"_id":"5aff25684f1c1bd9408b655b","slug":"lakhs-of-rupees-in-tanda-majra","type":"story","status":"publish","title_hn":"टांडा माजरा में चोरों ने ग्रामीण का घर खंगाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टांडा माजरा में चोरों ने ग्रामीण का घर खंगाला
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 19 May 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना में बेखौफ चोरों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर लाखों की नकदी सहित सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव टांडा माजरा का रहने वाला पंकज पुत्र ओमपाल पत्नी और बच्चों के साथ बृहस्पतिवार रात आंगन में सो रहा था। पंकज के मकान के पीछे खेत हैं। रात में 3-4 नकाबपोश चोरों ने मकान के पीछे खेत की ओर से दीवार फांदकर मकान में घुस गए।
चोरों ने अलमारी और संदूक के ताले तोड़ डाले। अलमारी में रखी पांच लाख 12 हजार रुपये, 15 तोला सोना और तीन किलो चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोरों ने कपड़ों से भरे दो सूटकेस भी चुरा लिए। इसी दौरान आहट सुनकर पंकज की 14 वर्षीय बेटी अन्नू की आंख खुल गई। अन्नू के चारपाई पर करवट बदलते ही चोर नकदी आभूषण व दो सूटकेस लेकर घर के मुख्य द्वार से फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने खेतों में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कही पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची। फोरेंसिक विभाग की टीम ने हाथों के नमूने लिए। घटना से टांडा माजरा गांव में बदमाशों की दहशत व्याप्त है। घटना की रिपोर्ट पंकज ने कोतवाली में दर्ज करवाई है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
मकान से नगदी समेत लाखों जेवर चोरी
मीरापुर/शाहपुर। चोर घर में घुसकर लाखों रुपये समेत जेवरात चोरी कर ले गया। पीड़ित ने घटना के दो दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कस्बे के मोहल्ला तहबलपुरा निवासी मोहम्मद हारुन पुत्र मोहम्मद शरीफ अपनी बेटी की शादी की तैयारी में जुटेे थे। बेटी के लिए उसने जेवर खरीदकर घर में रखे थे।
अन्य खर्चों के लिए ढाई लाख रुपये भी घर में रखे थे। मंगलवार देर रात चोर मकान के पीछे के रास्ते से अंदर आए और घर में रखे सोने का जेवर जिसमें छह सोने की चेन, दो झुमकी, आठ कड़े, दो सोने के सेट, टीका, सोने के कुंडल व चांदी का लाखों रुपये का जेवर व लाखों की नकदी आदि कीमती सामान चोरी कर ले गया। सुबह घर मं जाग होने के बाद चोरी की घटना का पता चला। पीड़ित मोहम्मद हारुन ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एसओ मनोज चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन कर चोर को पकड़ कर माल बरामद किया जाएगा। उधर, शाहपुर कस्बे के मेन रोड पर स्थित एक बैंडबाजा की दुकान में चारों ने शटर उखाड़ कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। चांद बैंड के मालिक सलाउद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने उसकी दुकान का शटर उखाड़ कर दुकान में रखे हजारों रुपयों की लागत का सामान चोरी कर ले गए।