फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   La policía quería coger el aro, Hungama

वांछित को पकड़ने गई पुलिस को घेरा, हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
La policía quería coger el aro, Hungama
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के खालापार में वांछित को पकड़ने का प्रयास कर रही पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मौके पर जमकर हंगामा हुआ और लोगों ने पुलिस का विरोध किया। ज्यादा बवाल होने की सूचना पर एसएसपी फोर्स के साथ खुद मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। इस दौरान पुलिस ने विरोध करने वाले एक आरोपी को पकड़ लिया, जिसे लोगों के भारी दबाव के चलते पुलिस ने बाद में उसका शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के खालापार में तीन दिन पूर्व हुए ट्रिपल मर्डर के बाद माहौल को शांत करने के लिए रविवार सुबह खालापार चौकी इंचार्ज आरएएफ को साथ लेकर फ्लैग मार्च कर रहे थे। जैसे ही शहीद चौक के निकट नाले के पास पहुंचे, तभी उन्हें पुलिस चौकी पर हमला करने के मामले में एक आरोपी आदिल जिलानी को देखा। 
विज्ञापन


वांछित को देख चौकी इंचार्ज एसआई आदेश त्यागी उसे पकड़ने के लिए दौड़े और उसके मकान में घुस गए। आरोपी तो कहीं से निकलकर मौके से भाग गया, लेकिन घर में घुसने की बात पर महिलाओं ने जमकर पुलिस का विरोध किया और खरी-खोटी सुनाते हुए हंगामा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पड़ोस में रहने वाला दिलशाद उर्फ शन्नू पुलिस से भिड़ गया। हंगामा होते देख मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी दीपक कुमार खुद भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया। हंगामे के दौरान लोगों ने पुलिस कार्रवाई को लेकर खरी-खोटी सुनाई। बाद में माहौल शांत हुआ। इसी बीच पुलिस दिलशाद को पकड़कर कोतवाली ले आई। दिलशाद को छुड़ाने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ कोतवाली पहुंच गई और उसे छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 

गहमागहमी के बाद पुलिस ने दिलाशाद को शुगर होना और उसके द्वारा लिखित में माफी मांगने की बात बताकर उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। कोतवाली में ही मौजूद सिटी मजिस्ट्रेेट से उसे जमानत दिलवा दी। तब जाकर माहौल शांत हुआ। 

मुकदमे के आरोपी को पकड़ने को लेकर हंगामा हो गया था। हंगामा करने वाले एक आरोपी को पुलिस पकड़ लाई थी, जिसे माफी मांगने पर बाद में छोड़ दिया गया। अब मामला शांत हैं। - दीपक कुमार, एसएसपी मुजफ्फरनगर।


चौकी पर तोड़फोड़ का है आरोपी आदिल जिलानी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के खालापार में जिस वांछित को पुलिस पकड़ने के लिए गई थी, वह पुलिस चौकी पर हमले का आरोपी है। फरार हुए आदिल जिलानी पर रमजान माह के दौरान खालापार चौकी पर हुए हमले का आरोप है। रमजान माह के दौरान कुछ लोगों ने एक टिप्पणी को लेकर खालापार चौकी पर हमला बोल दिया था। उसी के मुकदमे में आदिल आरोपी है। उसको देखकर ही चौकी इंचार्ज उसे पकड़ने के लिए लपका, हंगामा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed