फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kutesra firing

कुटेसरा में फायरिंग

Sat, 19 Mar 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। सरकारी जमीन पर कब्जा करने हटवाने को लेकर कुटेसरा गांव में दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। हमलावरों द्वारा पूर्व प्रधान के घर में घुसकर फायरिंग कर दी। रात को हुए जबरदस्त संघर्ष में गांव में अफरा-तफरी फैल गई। वारदात में तीन लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

 

दोनों पक्षों की ओर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य समेत 25 लोगों को जानलेवा हमले के आरोप में नामजद किया गया है।

विज्ञापन

 

कुटेसरा में बंजर के खसरा संख्या पर 2050 पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग ने दो दिन पहले कब्जा हटवाने का प्रयास किया था। लेकिन महिलाओं के विरोध के चलते पूरी टीम को बैरंग लौटना पड़ा था। आरोप है कि उक्त जमीन पर बृहस्पतिवार रात को प्रधान पक्ष के कई दर्जन लोगों ने पूर्व प्रधान याकूब पक्ष के घर घुसकर हमला बोल दिया और विवादित भूमि पर बनी दीवार को तोड़ दिया। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में तकरार के बाद जमकर मारपीट और संघर्ष हो गया। गांव में अफरातफरी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसमें पूर्व प्रधान पक्ष के नौशाद और अब्बास घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों पर जान से मारने की नियत से पूर्व प्रधान के घर के घुसकर फायरिंग कर दहशत फैलाई। जिसमें पूर्व प्रधान याकूब की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य यूसुफ एवं उसका भाई आलीशान समेत चार को नामजद एवं 25 को अज्ञात में दर्शाकर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


 

उधर, प्रधान पक्ष की तरफ से भी एक युवक को चोट आई है। पुलिस ने शमीम की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ शोएब खान का कहना है कि मामले में छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed