{"_id":"5850444c4f1c1bdd5d64a144","slug":"killing-of-the-youth-families-put-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसों के लेनदेन में युवक की हत्या, कार्रवाई के लिए परिजनों ने जाम लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसों के लेनदेन में युवक की हत्या, कार्रवाई के लिए परिजनों ने जाम लगाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद जाम लगाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैसों के लेनदेन में आरोपियों ने घर में घुसकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की दबिश से पहले ही आरोपी घर से फरार हो गए। नाराज पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर सुबह नईमंडी कोतवाली में हंगामा किया। पोस्टमार्टम के बाद शमशान जाने के दौरान शाम को शव बालाजी चौक पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने मारपीट की रिपोर्ट को हत्या में तरमीम करने का भरोसा दिलाकर मामला शांत किया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है।
नईमंडी कोतवाली की भरतिया कालोनी निवासी पप्पू (22) पुत्र वीरसेन और इसका भाई सोनू मोहल्ले के हलवाई भीम के साथ वर्षों से शादी ब्याह में काम करता था। सोमवार रात पैसों के लेनदेन में पप्पू और भीम सिंह में कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। उस समय तो लोगों ने बीचबचाव कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपियों ने पप्पू के घर में घुसकर मारपीट कर दी। पिता वीरसेन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने आरोपियों के आवास पर दबिश दी तो वहां कोई नहीं मिला।
पुलिस ने रात में ही मामले में मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी थी। इसी बीच पप्पू की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस इसे हत्या मानने से इंकार कर रही थी। सुबह मृतक पक्ष के लोग नईमंडी कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम शव घर पहुंचने के बाद परिजन उसे शमशान घाट के लिए लेकर चले। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रास्ते में बालाजी चौक पर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण यादव ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट को हत्या में तरमीम किया जाएगा और जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।