फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kill the body, kill the victim

ग्रामीण की बलकटी से काटकर हत्या, लाश फूंकी

Sun, 30 Dec 2018 12:30 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 30 Dec 2018 12:30 AM IST
Kill the body, kill the victim
muder
पुरकाजी। गांव बढ़ीवाला स्थित कृषि फार्म में मामूली विवाद को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक ने अधेड़ उम्र साथी नौकर की बलकटी से काटकर हत्या करने के बाद उसकी लाश को भी फूंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बलकटी बरामद की। साथ ही लाश के अवशेषों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फार्म मालिक की तहरीर पर हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।                   


मेरठ जनपद निवासी सुनील व भूपेंद्र ने करीब छह साल पूर्व पुरकाजी खादर क्षेत्र के गांव बढ़ीवाला में कृषि फार्म खरीदा था। फार्म पर मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव चिंदोड़ी निवासी योगेश (55) पुत्र रामेश्वर व उत्तराखंड के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव सोशाढ़ी खुर्द निवासी रणबीर पुत्र कालूराम काम करते रहे हैं। शुक्रवार रात योगेश व रणबीर साथ बैठे बातें कर रहे थे। इसी दौरान देर रात किसी बात को लेकर योगेश व रणबीर की कहासुनी हो गई।


आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रणबीर ने पास ही रखी बलकटी उठाकर योगेश पर ताबड़तोड़ वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद भी गुस्सा शांत नहीं होने पर हत्यारोपी रणबीर ने योगेश की लाश उठाकर झोंपड़ी के पास रखी लकड़ियों में डालकर फूंक दी। शनिवार सुबह हत्यारोपी रणबीर ने फार्म मालिकों को फोन कर खुद की योगेश की हत्या कर लाश फूंकने की जानकारी दी। फार्म मालिकों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


आनन-फानन में सीओ सदर रिजवान अहमद और पुरकाजी इंस्पेक्टर अमरदीप लाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हत्यारोपी नौकर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त बलकटी भी बरामद कर ली। वहीं, रणबीर की निशानदेही पर पुलिस ने फूंकी गई योगेश की लाश के अवशेष कब्जे में लेते हुए घटनास्थल की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में फार्म स्वामी सुनील की तहरीर पर हत्यारोपी रणबीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


राब के नशे में हुई कहासुनी के बाद नौकर ने ही साथी की बलकटी से काटकर हत्या करने के बाद लाश को जलाने की कोशिश की है। आरोपी रणबीर को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बलकटी बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही लाश के अवशेष भी कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिए गए हैं। - रिजवान अहमद, सीओ सदर
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed