फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kidnapping with intent to murder was

हत्या के इरादे से किया था अपहरण 

Thu, 15 Sep 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping with intent to murder was
पुलिस द्वारा पकड़े गए अपहरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना के गांव करौदा महाजन निवासी लोकेंद्र के बेटे प्रियांशु का चार युवकों ने जमीन की रंजिश में रविवार को अपहरण कर लिया था। पुलिस तथा ग्रामीणों की सक्रियता के कारण अपहरणकर्ता बालक को छोड़कर फरार हो गए थे। बालक सकुशल बरामद कर लिया गया था। इस घटना में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रियांशु का अपहरण हत्या के इरादे से किया गया था। जमीन की रंजिश के कारण दिया था घटना को अंजाम। 
विज्ञापन


फुगाना पुलिस ने प्रियांशु के अपहरण के मामले में उसके पिता लोकेन्द्र द्वारा लिखवाई गई नामजद रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद फुगाना पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया। थानाध्यक्ष जेबी यादव ने बताया कि प्रियांशु का अपहरण करने में उसकी मौसी का लड़का मनीष तथा चचेरे भाई सूरज ने योजना बनाकर घटना को अंजाम देने का प्रयास किया।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के ही आस मोहम्मद उर्फ आसू व डूंगर निवासी विनीत को अपनी योजना में शामिल किया। विनीत ने प्रियांशु को उठाकर आस मोहम्मद को दिया तथा उसे खेत में लेकर चले गए। घटना के तुरंत बाद ही प्रियांशु के पिता की सक्रियता से पुलिस व ग्रामीणों ने खेतों को घेरकर उसे सकुशल बरामद कर लिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में घटना का खुलासा हुुआ है। उन्होंने बताया कि प्रियांशु का पिता लोकेन्द्र अपहरण के आरोपी मनीष के पिता राजवीर से सस्ते दामों में जमीन खरीद चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी जमीन खरीदने की तैयारी थी। इसी बात से चिढ़कर उन्होंने लोकेन्द्र के बेटे की हत्या करने की योजना बनाई थी। इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को देने के लिए पैसे की व्यवस्था भी मनीष ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी मनीष, सूरज, आसू उर्फ आस मोहम्मद तथा डूंगर निवासी विनीत से गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन आरोपी मनीष, सूरज व आस मोहम्मद का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनीत से अभी पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद उसका भी चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed