खतौला के जंगल से दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिया। असलहा, नगदी और बाइक बरामद की गई है।
क्षेत्र के गांव आदमपुर के पास जंगल में पशु व्यापारियों से 20 दिन पूर्व हुई लाखों की लूट में शामिल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश दंगे में विस्थापित इदरीश पुत्र इकराम निवासी कुटबा हाल निवासी पलड़ा और चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोहणी हरजीपुर निवासी बदमाश मिंटू पुत्र शौकत को पुलिस ने गत रात्रि कुटबा नहर पर खतौला के जंगल में घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया।
थाना प्रभारी वेदप्रकाश गिरि ने बताया कि एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में शामिल दरोगा सुरेश कुमार के साथ राजेंद्र गिरि व कांसटेबल कालूराम, पंकज, अमित, विजय, महेश व अरुण ने कुटबा नहर पटरी से बदमाशों के आने की सूचना पर घेराबंदी की तो बघरा की तरफ से आ रही बाइक पर बदमाशों को रोका गया तो बदमाशों ने बाइक छोड़ खेतों में घुस गए और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने जवाब दिया और खेत की घेराबंदी कर बदमाश पकड़ लिए। उनके पास से 32 बोर की पिस्टल, तमंचा मय जिंदा कारतूस, साढे़ छब्बीस हजार रुपये, मोबाइल, बाइक कब्जे में ली गई। आरोपियों के खिलाफ शाहपुर, भौराकलां, बुढ़ाना, कांधला के अलावा गाजियाबाद, नोएडा, हरिद्वार में लूट, हत्या, डकैती के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों का चालान कर दिया है।