फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khalapar two sides firing

पशुओं की खाल के बंटवारे पर चलीं गोलियां

Thu, 15 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Khalapar two sides firing
खालापार में फायरिंग के आरोपियों को पकड़कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली के खालापार में दो पक्षों में पशुओं की खाल और अवशेषों के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष रात में ही कोतवाली पहुंचे तो वहां बवाल हो गया। दोनों में जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। फायरिंग होने से कोतवाली में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने अपनी ओर से संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन

    
खालापार में करीब एक माह से दो पक्षों में पशु कटान को लेकर तनाव चला आ रहा है। तीन दिन पूर्व एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मंगलवार रात को खालापार में कटे पशुओं के अवशेषों और खाल के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रात करीब दो बजे शहर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के बाहर फिर से दोनों पक्षों में बात बिगड़ गई। बात इतनी बढ़ी 
विज्ञापन


कि वहां बवाल हो गया। दोनों ओर के लोगों में पहले मारपीट और पथराव हो गया। इस बीच फायरिंग शुरू हो गई, दोनों ओर के लोगों ने फायरिंग की। इस दौरान चोट लगने से मोबीन घायल हो गया। कोतवाली के बाहर फायरिंग होने पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को दौड़ाया। इस दौरान मौके से पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया। घटनास्थल से पुलिस को करीब आधा दर्जन खोखे मिले हैं। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। सूत्रों की मानें तो बवाल को रोकने के लिए शहर कोतवाल को भी अपने पिस्टल से फायरिंग करनी पड़ी।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी      
खालापार में पशुओं के अवशेष और खाल के बंटवारे को लेकर हुई मारपीट, पथराव और फायरिंग मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी शादाब, सावेज, साबिर, शाहिद, आशु, राजा, नासिर, आफताब, सुलतान, दानिश, शाकिब, कैफ, सोनू, सलमान और काला है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।       

आरोपियों पर लगाई गई धारा      
मुजफ्फरनगर। पशुओं के अवशेष और खाल के बंटवारें को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने आरोपियों पर संगीन धाराएं लगाई है। पुलिस ने 147, 148, 149, 323, 307, 332, 353, 186, 336, क्रिमिनल एक्ट-7 की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

पशु कटान को लेकर पहले भी हुआ है बवाल
खालापार में पशुओं के कटान को लेकर कई बार बवाल हो चुका है, लेकिन पहली बार पुलिस ने सख्ती से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पशुओं के अवैध कटान का अड्डा बना चुके खालापार में पुलिस समय-समय पर अवैध कमेलों पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन नेताओं की सरपरस्ती में चलने वाले इन कमेलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई राजनीतिक दबाव के चलते नहीं हो पाती थी।


आसपास के जिलों मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर आदि से चोरी से पशुओं को लाकर खालापार के कमेलों में चोरी छिपे यह धंधा चल रहा है। इनके हौसले इस तरह बुलंद है कि वो पुलिस का सामना करने से भी नहीं कतराते। मंगलवार रात हुआ बवाल भी पशुओं के कटान से ही जुड़ा हुआ है। इसको लेकर खालापार के दो पक्षों में करीब एक सप्ताह से तनाव चल रहा था। दोनों पक्ष जिले के अधिकारियों से लेकर लखनऊ तक शिकायत करने में जुटे हुए हैं। रात के झगड़े में बात इतनी बढ़ी की गोलियां चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed