फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   khadarwala mein pathrao firing

खादरवाला में दो पक्षों में पथराव, फायरिंग  

Sat, 25 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
khadarwala mein pathrao firing
बवाल के बाद हमलावरों के घर के दरवाजे पर लात मारता पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। शहर के खादरवाला में दो युवकों की बाइकों के टकराने पर सांप्रदायिक बवाल हो गया। दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। पथराव के बाद फायरिंग शुरू हो गई। दोनों तरफ से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। बवाल की सूचना पर दुकानें बंद हो गईं। एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नाजुक हालात को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।       
विज्ञापन

 

शहर कोतवाली के खादरवाला इलाके में शुक्रवार रात करीब नौ बजे दूसरे सुमदाय का युवक बाइक से जा रहा था। दूसरी ओर से बाइक पर आए दलित युवक की बाइक उसकी बाइक से भिड़ गई। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। शोर-शराबा होने पर दोनों समुदायोें के लोग आमने-सामने आ गए। देखते-देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। घरों की छतों से हवाई फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर दोनों समुदाय के बीच तनाव व्याप्त हो गया। बवाल की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह तीनों थानों की फोर्स और पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा। बवाल होने की सूचना से आसपास की दुकानों के शटर गिरते चले गए और लोग अपने घरों में दुबक गए। संघर्ष में दोनों तरफ के आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपियों के घरों में दबिश देकर कई युवकों को हिरासत में लिया। कुछ को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है, जबकि कुछ ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज कराया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि संघर्ष में दोनों पक्षों के दो युवक घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed