फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jula forest

जौला के जंगल मिली तमंचा बनाने की फैक्ट्री

Wed, 25 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 25 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jula forest
तमंचा फैक्ट्री के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव के जंगल में गन्ने के खेत में तिरपाल डालकर तमंचे बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से बने हुए 21 तमंचे, बंदूक और 50 अधबने तमंचे बरामद किए हैं। हथियार बनाने वाले चार बदमाश पुलिस से बचकर भाग निकले। 
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर डीके त्यागी को जौला गांव के जंगल में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री की सूचना मिली। सोमवार रात पुलिस ने जौला गांव के जंगल को घेर लिया। कुरालसी गांव निवासी कलीराम के खेत को घेरकर पुलिस ने छापा मारा तो वहां तिरपाल डालकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही थी।
विज्ञापन


बिजली की अवैध लाइन खींचकर वेल्डिंग मशीन, ड्रील मशीन, अन्य बिजली के उपकरणों को मौके पर इकट्ठा किया गया था। पुलिस की भनक लगने पर चार युवक भाग निकले, जिनमें से दो को पुलिस ने पहचान लिया। पुलिस ने मौके से 18 तमंचे, तीन बंदूक, 50 अधबने तमंचे और बंदूक बरामद की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से बड़ी मात्रा में हथियारों के पुर्जे बरामद हुए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी, सीओ मोहन लाल ने बताया कि अवैध अस्लाह बनाने के कारखाने में काम करने वाले चार युवकों में से जौला गांव के रहने वाले दो युवक निसार व दिलशाद को पुलिस ने पहचान लिया है।


अन्य दो युवक पुलिस की पहचान में नही आ सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध अस्लाह बनाने के कारखाने का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पहचान में आने वाले दोनों युवकों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed