फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jugaad driver killed for 25 thousand, life imprisonment for three

25 हजार के लिए की थी जुगाड़ चालक की हत्या, तीन को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना

Sun, 26 May 2019 12:20 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Sun, 26 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jugaad driver killed for 25 thousand, life imprisonment for three
Decision of court - फोटो : amar ujala
फास्ट ट्रैक कोर्ट ने जुगाड़ चालक की हत्या के मामले में तीन हत्यारों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। जमानत के लिए 25 रुपये न देने पर चालक की हत्या कर दी गई थी। कोर्ट ने तीनों गुनहगारों पर जुर्माना भी किया है, जिसमें से आधी धनराशि मृतक के निकटतम परिजन को देने के आदेश दिए हैं। अभियोजन पक्ष के अनुसार शामली जिले के गढ़ीपुख्ता थाने पर 19 फरवरी 2010 को गांव बुंटा निवासी गुलजार ने अपने बेटे हसन की हत्या का फुरकान, गुलफाम पुत्रगण कुरबान निवासी बुंटा और तवज्जुल पुत्र जमशेद निवासी नंगला रियावली के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बताया था कि उसका बेटा हसन जुगाड़ चलाता था। आरोपी फुरकान ने एक मुकदमे में जमानत कराने के लिए उसके बेटे हसन से 25 हजार रुपये मांगे थे, मगर हसन ने इंकार कर दिया था। इसी को लेकर आरोपी उनके बेटे से रंजिश रखते थे। 16 फरवरी को आरोपी उसके बेटे हसन का जुगाड़ भनवाड़ा गांव के लिए बुक करके ले गए थे। हसन के साथ में उसका भाई साबिर भी गया था। रास्ते में आरोपियों ने हसन की गला दबा कर हत्या कर दी। साबिर जान बचा कर भाग आया।
विज्ञापन


19 फरवरी को पुलिस ने हसन की लाश चंदपुरा के जंगल से बरामद की थी। तवज्जुल के कब्जे से उसका जुगाड़ बरामद किया था। इस मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-1 में एडीजे पूनम राजपूत की अदालत में हुई। एडीजीसी रीतू चौधरी और वादी के अधिवक्ता फैयाज हसन त्यागी ने  कोर्ट में सात गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों को सुनते हुए शुक्रवार को उक्त तीनों आरोपियों को लूट और हत्या में दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार कोर्ट में सजा पर सुनवाई हुई। अदालत ने तीनों हत्यारों फुरकान, गुलफाम, तवज्जुल को धारा 302 में आजीवन कारावास और 50-50 हजार रुपये जुर्माना, धारा 394 में सात-सात का कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माना, धारा 411 में गुलफाम और तवज्जुल को दो-दो साल का कारावास और पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed