फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jitendra Murder

कोई करीबी हो सकता है जितेंद्र का कातिल, पुलिस ने भट्ठे के मुनीम से की पूछताछ 

Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 24 Oct 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Murder
जितेंद्र की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
वजीराबाद के ईंट-भट्ठा मालिक जितेंद्र की हत्या ने पुलिस की पेशानी पर बल ला दिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। अभी तक की जांच में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस की तफ्तीश आगे बढ़ रही है। फिलहाल यह माना जा रहा है कि जितेंद्र की हत्या में कोई करीबी शामिल हो सकता है। पुलिस ने भट्ठे के मुनीम से भी लंबी पूछताछ की है।
विज्ञापन


वजीराबाद निवासी जितेंद्र अपने चार भाइयों के साथ रहते थे। पिता त्रिपाल सिंह की कुछ साल पहले मौत हो चुकी थी। जितेंद्र बेहद व्यवहार कुशल और मिलनसार था। उसकी हत्या से हर कोई हैरान है। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस को पता चला है कि जितेंद्र को शराब पीने की आदत थी। वह रोजाना गांव से बाइक पर मोरना ठेके पर शराब पीने जाता था। वापस में वह गांव के पास ही अपने ईंट-भट्ठे पर सो जाया करता था। रविवार को भी वह 6-7 बजे के बीच गांव से बाइक लेकर निकला था। 
विज्ञापन


भट्ठे पर उसके पास मुनीम प्रेम भी रहता था। पिछले कुछ दिनों से प्रेम बुखार के चलते भट्ठे पर नहीं आ रहा था। सोमवार को जितेंद्र के मर्डर की सूचना मिलने के बाद मुनीम गांव पहुंचा। जितेंद्र का शव भट्ठे के पास ही मिला है। शव के पास ही बीयर की बोतल भी मिली है। साथ ही मौके पर संघर्ष के निशान नजर नहीं आ रहे हैं। जितेंद्र को दो गोलियां मारी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका ए वारदात पर ऐसा लगा कि बिना किसी जोर-जबरदस्ती के घटना को अंजाम दिया गया है। कपड़ों पर किसी तरह के निशान नहीं हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात में कोई परिचित शामिल हो सकता है। पुलिस जितेंद्र से मिलने-जुलने वालों के बारे में भी जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस ने भट्ठे के मुनीम से लंबी पूछताछ की है। पुलिस को कई लोगों के नाम मिले हैं, उनके बारे में तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed